फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAISH AND HIZBUL TERRORISTS PLAN TERROR ATTACK IN ALL OVER INDIA

कश्मीर को सेफ हाउस बनाकर देश में बड़े हमलों की तैयारी में आतंकी, फिर निशाना बन सकती है दिल्ली

Sun, 18 Feb 2018 10:30 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 18 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
JAISH AND HIZBUL TERRORISTS PLAN TERROR ATTACK IN ALL OVER INDIA
Terrorist - फोटो : File Photo

पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं ने भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी साजिश रची है। आगामी जून और जुलाई में जम्मू समेत देश के अन्य हिस्सों में बड़े फिदायीन हमले हो सकते हैं। हाल ही में तीनों आतंकी संगठनों के सरगनाओं, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की संयुक्त बैठक हुई है, जिसमें रणनीति बनाई गई कि कश्मीर को सेफ हाउस बनाकर आतंकी भारत के अन्य हिस्सों में हमले करेंगे।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं। इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन चीफ सलाहुद्दीन, पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों और आईएसआई अधिकारियों ने बैठक में तय किया कि नियंत्रण रेखा से घुसपैठ कर आतंकी कश्मीर जाएंगे।
विज्ञापन


कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों को ये लोग ट्रांजिट के रूप में इस्तेमाल करेंगे। स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर उनके पास रहेंगे। आतंकियों की अब प्राथमिकता होगी कि कश्मीर में आतंकी हमले कम करें। वे कश्मीर को सेफ हाउस की तरह इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से जम्मू आने और फिर जम्मू से अलग-अलग हिस्सों में जाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों का कहना है कि जून और जुलाई में जम्मू समेत दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि में बड़े आतंकी हमले हो सकते हैं। ये आतंकी कश्मीर में रहकर इसकी रणनीति बनाएंगे। 

कश्मीरियों के हमदर्द बनने की कोशिश
पिछले कई आतंकी हमलों में कश्मीर के रहने वाले स्थानीय सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। इसका स्थानीय स्तर पर विरोध हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी सुरक्षा बलों तक पहुंचाने से कई आतंकी मारे जाने लगे।

इसलिए आतंकी इस कोशिश में हैं कि कश्मीरी सुरक्षाकर्मियों को न मारा जाए। उनका हमदर्द बनकर उनके पास रहा जाए। उनके पास रहकर हमलों की रणनीति बनाई जाए। ऐसे हमले न किए जाएं, जिसमें स्थानीय नागरिक मारे जाएं।


400 से अधिक आतंकी तैयार
खुद नार्दर्न कमांड के जनरल आफिसर कमांडर-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) देवराज अनबू ने जानकारी दी है कि 400 से अधिक आतंकी सीमा पार घुसपैठ के लिए बैठे हुए हैं, जो हमलों की फिराक में है। अनुमान यह भी है कि कश्मीर में ही 200 से अधिक आतंकी मौजूद हैं। इसकी जानकारी होने पर भी सुरक्षा एजेंसियां इनका पता नहीं लगा पा रही। यह एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed