फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jail superintendent paper

Jammu News: जेल अधीक्षक के लिए होगी जेकेएएस जैसी परीक्षा, रेंज ऑफिसर भर्ती में वॉकिंग टेस्ट भी

विज्ञापन
jail superintendent paper
जम्मू। जेल अधीक्षक और रेंज ऑफिसर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने दोनों पदों के लिए एग्जाम स्कीम और सिलेबस जारी कर दिया है। जेल अधीक्षक पद के लिए परीक्षा का ढांचा जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की मुख्य परीक्षा जैसा होगा। रेंज ऑफिसर भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अलावा वॉकिंग टेस्ट व मेडिकल जांच भी होगी।
विज्ञापन






जेल अधीक्षक के लिए सबसे पहले 300 अंकों का अंग्रेजी का क्वालीफाइंग पेपर होगा। कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हालांकि यह अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। मेरिट के लिए सात पेपर होंगे। एक निबंध, सामान्य अध्ययन के चार पेपर और दो वैकल्पिक विषय शामिल हैं। प्रत्येक पेपर 250 अंक का होगा। लिखित परीक्षा 1,750 अंक की होगी जबकि इंटरव्यू 250 अंक का रहेगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक के आधार पर 2,000 अंक की मेरिट तैयार की जाएगी। वैकल्पिक विषयों में अभ्यर्थियों को समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य और अपराध विज्ञान में से किसी दो विषयों का चयन करना होगा। सिलेबस में अपराध विज्ञान, जेल प्रशासन, मानवाधिकार, किशोर न्याय और आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े विषयों को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन


---------------
अंतिम मेरिट 700 अंक के आधार पर होगी तैयार

रेंज ऑफिसर ग्रेड-प्रथम भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, अंग्रेजी में निबंध, सामान्य ज्ञान और वैकल्पिक विषय का पेपर होगा। सामान्य अंग्रेजी और निबंध के पेपर 100-100 अंक जबकि सामान्य ज्ञान और वैकल्पिक विषय 200-200 अंक के होंगे। लिखित परीक्षा 600 अंक की होगी। इसके बाद 100 अंक का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट 700 अंक के आधार पर तैयार होगी। अभ्यर्थियों को वैकल्पिक विषय के लिए बॉटनी, सिल्वीकल्चर और फील्ड क्रॉप्स में से किसी एक का चयन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। इंटरव्यू में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को वॉकिंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed