फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jagpreet singing video viral

Video: कठुआ की बेटी की सुरीली आवाज के मुरीद हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 15 Mar 2017 06:32 PM IST
एस. खजुरिया,अमर उजाला/कठुआ
एस. खजुरिया,अमर उजाला/कठुआ Updated Wed, 15 Mar 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
jagpreet singing video viral
जसप्रीत कौर - फोटो : Amar Ujala
बसोहली की ईशा अंदोत्रा के बाद एक और बेटी ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। 
विज्ञापन


राजबाग की जसप्रीत कौर का विडियो यू ट्यूब और फेसबुक पर वायरल हो गया है। श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गाना ‘तुमको देखके यूं लगता है...’ लोगों की जुबान पर एकबार फिर चढ़ चुका है।

सोशल नेटवर्किगिं पर जसप्रीत के दो गाने वायरल हुए हैं, जिसमें उनकी गायकी को चाहने वालों का आंकड़ा ढाई लाख को पार करता नजर आ रहा है। बीस साल की जसप्रीत ने बताया कि वह राजकीय डिग्री कॉलेज से आर्ट्स विषय में ग्रेजुएशन कर रही हैं और उनका फोकस पढ़ाई पर है। जसप्रीत ने बताया कि इससे पहले पुलिस द्वारा आयोजित छूना है आसमान प्रतियोगिता में वह कठुआ में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं और संभाग स्तर पर रनर अप रहीं।
विज्ञापन

देखें जसप्रीत का वायरल वीडियो

jagpreet singing video viral
अपनी मां के साथ जसप्रीत कौर - फोटो : Amar Ujala
जसप्रीत ने बताया कि चार मार्च को वह सहेलियों के साथ कॉलेज में थीं। प्रैक्टिकल क्लास में शिक्षक नहीं थे। इस दौरान दोस्तों के कहने पर गाना गाया था, जिसे सहेली प्रिया ढींगरा ने रिकार्ड कर सोशल नेटवर्किगिं पर अपलोड कर दिया था।

दूसरे दिन एक और विडियो उन्होंने रिकार्ड कर अपलोड किया। जसप्रीत के अनुसार परिवार के सदस्यों को पता तब चला जब रिश्तेदारों के साथ-साथ जान पहचान वालों की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो र्गइं। जसप्रीत के पिता हरपाल सिंह पुलिस में हैं।

पंजाब के संगीत निदेशक बलकार नागरा, नीशू नागरा और लक्की नागरा ने जसप्रीत की गायकी से प्रभावित होकर उनसे पहला गाना रिकार्ड करने की आफर दी है। मंगलवार को जसप्रीत रिकार्डिगिं के लिए चंडीगढ़ जाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed