{"_id":"64458caec6b8f1b16509bdc6","slug":"jagannath-rathyatra-rspura-news-c-10-1-99745-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा आरएस पुरा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा आरएस पुरा कस्बा
विज्ञापन
जगन्नाथ सेवा समिति ने निकाली रथयात्रा, झांकी देखने उमड़ पड़े भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। देवी द्वारा मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इसकी शुरूआत सनातन धर्म जम्मू-कश्मीर के प्रधान पुरुषोत्तम दलीची ने नारियल फोड़कर की। कस्बे के बाजार में पालकी पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाले जाने पर चारों ओर माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान रथ यात्रा के आगे कलाकारों ने कई चौराहों पर रंगोली बनाई। इससे लोग काफी आकर्षित हुए। प्रभु जब रथ पर सवार हुए तो रथ खींचने वालों में होड़ लग गई। रथ के आगे ढोल-मृदंग की धुनें सबको मोहित कर रही थीं। श्रद्धालु जमकर नृत्य कर रहे थे। धोती-कुर्ता में भक्तजन भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए चल रहे थे, और हर कोई हरे राम-हरे कृष्ण की धुन में मुग्ध था। कई स्थानों पर रथयात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज रहा था।
इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति आरएस पुरा के विक्रम शर्मा, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, आदि लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से दूसरी बार श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया है। प्रशासन की ओर से रथ यात्रा निकाले जाने पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।