फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Union Minister of State Arjun Meghwal said Baba Banda Singh Bahadur Museum to be built in Rajori

J&K: केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- राजोरी में बनेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर म्यूजियम

Fri, 30 Dec 2022 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध शाहदरा शरीफ की पवित्र जियारत में माथा टेका है। इस दौरान शाहदरा शरीफ से डेरा के गली (डीकेजी) को रोपवे प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन
J&K:  Union Minister of State Arjun Meghwal said Baba Banda Singh Bahadur Museum to be built in Rajori
Arjun Ram Meghwal

विस्तार

बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्म राजोरी में हुआ था। इसलिए लोगों की मांग उनके नाम से म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। डीसी को इस संबंध में प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके मिलते ही निर्माण के लिए तत्काल पांच करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने प्रेसवार्ता में दी। साथ ही विश्व प्रसिद्ध शाहदरा शरीफ को डेरा के गली (डीकेजी) से जोड़ने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध शाहदरा शरीफ की पवित्र जियारत में माथा टेका है। इस दौरान शाहदरा शरीफ से डेरा के गली (डीकेजी) को रोपवे प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग उठाई गई। साथ ही बताया कि इसके जुड़ने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की एक पर्वत माला योजना है, जिसके तहत शाहदरा शरीफ में रोपवे प्रोजेक्ट बनाएंगे।
विज्ञापन


 वहीं, राजोरी में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि भाजपा की लोकसभा प्रवास योजना के तहत जिले का दौरा किया है। इसमें भाजपा के जिला अधिकारियोें, कोर कमेटी सदस्यों, सिविल परशासन और पुलिस से संपर्क कर विकास के बारे में मंथन किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट दी जाएगी। उप राज्यपाल और जिला प्रशासन के बीच में सामजस्य विठाने का काम प्रधानमंत्री ने हमें दिया है। राजोरी-पुंछ-अनंतनाग संसदीय सीट पर जीत हासिल करना मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में एंट्रेंस परीक्षाओं में ट्रांसपेरेंसी के संबंध में बताया कि यदि कहीं कोई कमी रह गई है, तो उसे एलजी दूर करेंगे। युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। डेलीवेजर कर्मियों की हड़ताल को लेकर बताया कि पिछली सरकारों ने बिना पोस्ट एडवरटाइजिंग के कैसे नौकरियां दी हैं। इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन उनको स्थायी करने के लिए कुछ जरूर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed