फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K two militants killed in Sopore encounter

कश्मीर के सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

Sun, 18 Jan 2015 07:25 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
J&K two militants killed in Sopore encounter

आज सुबह जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर करके दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन


आतंकी सोपोर के सैदपोरा गांव में एक घर में छिपे हुए थे। जैसे ही सुरक्षाबलों ने उस मकान को घेरा जहां आतंकी छिपे थे, आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों के जवानों ने फायरिंग की। लंबी चली गोलीबारी में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को सोपोर में ही एक इमारत में छिपे दो आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया था। तीन दिन पहले शोपियां में भी सेना ने पांच आतंकियों को ढेर किया है। जबकि दो दिन पहले सोपोर से ही लश्कर का एक टाप कमांडर अबु मावया गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने ऐसे बाहर निकाले आतंकी

J&K two militants killed in Sopore encounter

सुरक्षाबलों को जैसे ही सूचना मिली की आतंकी सैदपोरा गांव में छिपे हुए हैं। आतंकियों को दबोचने की रणनीति बनाई गई। सेना की 22 आरआर बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम ने मिलकर कई टीमें बनाई और उस घर की तरफ बढ़े जहां आतंकी छिपे थे।

रात भर सुरक्षाबल गांव में तलाशी अभियान चलाते रहे। लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल सका। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घर से बाहर निकालने के लिए कुछ राउंड फायर किए। आतंकियों को लगा कि सुरक्षाबलों ने हमला बोल दिया है।

घबाराए आतंकियों ने भी सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, इसके बाद सुरक्षबलों ने उस घर को घेर लिया। घंटों चले एनकाउंटर में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए एक आतंकी का नाम सैदउल्लाह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed