फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K tops in North India in CBSE 12th, 99.92 percent result

उपलब्धि : सीबीएसई 12वीं में जम्मू-कश्मीर उत्तर भारत में अव्वल, 99.92 फीसदी परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
सार

  • बेटियों का परिणाम 100 व बेटों का 99.86 फीसदी, पिछले साल से 3.76 प्रतिशत बेहतर रहा रिजल्ट
  • पूरे देश में नौवें स्थान पर रहा प्रदेश, बेटियों का रिजल्ट दो तो बेटों का पांच फीसदी सुधरा

विज्ञापन
J&K tops in North India in CBSE 12th, 99.92 percent result
CBSE BOARD - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जम्मू-कश्मीर लगातार दूसरे वर्ष उत्तर भारत में अव्वल रहा। चंडीगढ़ जोन समेत पूरे उत्तर भारत में प्रदेश का सर्वाधिक 99.92 फीसदी परिणाम रहा है, जो पिछले वर्ष 96.16 फीसदी से 3.76 फीसदी अधिक है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पूरे देश में भी नौवें स्थान पर है। इस बार लड़कियों का परिणाम 100 फीसदी, जबकि लड़कों का 99.86 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से 12वीं की परीक्षा में कुल 7588 (4388 लड़के व 3200 लड़कियां) विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 7582 ने सफलता हासिल की है। इसमें 4382 लड़के और 3200 लड़कियां सफल रहीं। देशभर में लक्ष्यद्वीप (100), पुड्डूचेरी (100), मिजोरम (100), नगालैंड (100), दमन और दीव (100), लद्दाख (100), अंडमान निकोबार द्वीप (99.97), ओडिसा (99.93)  के बाद नौवें स्थान पर रहा है। परिणामों ने लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए 100 फीसदी पास प्रतिशत अंक हासिल किए है, जो पिछले वर्ष 97.71 की तुलना में दो फीसदी अधिक है। छात्रों के परिणाम में भी पांच प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले साल 94.98 प्रतिशत लड़के सफल हुए थे।
विज्ञापन


लद्दाख का 100 फीसदी परिणाम
लद्दाख का 100 फीसदी परिणाम रहा है। इस बार 430 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिसमें 241 लड़कियां और 189 लड़के हैं। पिछले वर्ष लद्दाख का परिणाम 93.80 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed