फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K to get respite from scorching heat: MeT

जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना

Mon, 02 May 2016 07:06 PM IST
एजेंसी/जम्मू
एजेंसी/जम्मू Updated Mon, 02 May 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
J&K to get respite from scorching heat: MeT
- फोटो : Amar Ujala

जम्मू क्षेत्र में दिन के तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है और दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है जिससे जम्मू क्षेत्र में झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आज बारिश होगी जिसके बाद कल भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चार मई को भारी बारिश होगी और छह मई तक रूक-रूक कर बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed