फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K to get more funds for roads

अच्छी खबर, सड़कों के लिए मिलेगा ज्यादा फंड

Fri, 13 Mar 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 13 Mar 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
J&K to get more funds for roads

रियासत के सड़क मार्ग का स्तर ऊंचा करने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) में वृद्धि करने पर सहमति जताई है। जम्मू-कश्मीर सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन देते हुए गडकरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए सीआरएफ में वृद्धि करते हुए 480 करोड़ रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन


साथ ही पहले से ही जमा 13 परियोजनाओं के अलावा अन्य की विस्तृत रिपोर्ट जमा करने को कहा। रियासत के आरएंडबी मंत्री सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने गडकरी से नई दिल्ली में मिलकर रियासत की सड़कों के लिए केंद्रीय मदद मांगी। उनके साथ तीन सांसद फैयाज अहमद मीर, नजीर अहमद लवाय और शमशेर सिंह मन्हास के अलावा पब्लिक वर्क्स के राज्यमंत्री सुनील कुमार शर्मा भी थे।
विज्ञापन


बुखारी ने फोर लेन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के अलावा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को अपग्रेडेशन करने पर भी दबाव डाला। मुगल रोड और रियासत की अन्य मुख्य सड़कों को नेशनल हाईवे का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने मुगल रोड पर पीर की गली में सुरंग बनाने के अलावा सिंहपोरा-वैलू टनल, लोलाब-बांडीपोरा टनल और शुद्धमहादेव टनल बनाने को मंजूरी देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टनलों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के पास पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। गडकारी ने इन परियोजनाओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। मंत्री बुखारी ने सोपोर ब्रिज और परीमपोर से नरवाल रोड के धीमे कार्य का मुद्दा उठाया और इस कार्य को बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) से करवाने की मांग की।


इसके अलावा पूर्व में पारित परियोजनाओं के अलावा 197 करोड़ की बसोहली-बनी-भद्रवाह रोड को मंजूरी देने का आग्रह किया। इसके अलावा बनिहाल-रामबन सेक्शन और रामबन-उधमपुर सेक्शन का काम शुरू करवाने को कहा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने पहले ही फंड को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed