{"_id":"6c54123268588b2c79b82ab827018499","slug":"j-k-students-now-checks-their-results-on-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट अब एसएमएस और वॉइस एसएमएस से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट अब एसएमएस और वॉइस एसएमएस से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन आधुनिक तरीके से विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी में जुट चुका है। आने वाले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एसएमएस और वॉइस एसएमएस के जरिये घर पर ही मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
जब भी बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम निकाले जाते हैं तो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का पता करने के लिए भटकने लगते हैं। कभी इंटरनेट कैफे पर जाते हैं तो कभी मोबाइल पर इंटरनेट के जरिये रिजल्ट का पता करने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
इससे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए बोर्ड एसएमएस और वॉइस एसएमएस की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर बोर्ड योजना तैयार कर रहा है।
एसएमएस के साथ ही वेबसाइट पर मार्क्सशीट की सुविधा भी उपलब्ध करवाने की तैयारी है। परीक्षा परिणाम निकलने पर विद्यार्थियों को मार्क्सशीट के लिए स्कूलों के या फिर बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव वीना पंडिता ने बताया कि एसएमएस और वॉइस का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अगले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को यह सुविधा मिल सकती है।