{"_id":"5a2a9f544f1c1bd1408bbd39","slug":"j-k-state-police-released-helpline-number-on-bad-weather-to-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी की बर्फबारी देखने जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी की बर्फबारी देखने जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने जोजिला पास और अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से फिसलन के कारण आगामी 10 दिसंबर से कश्मीर को जोड़ने वाले श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमरी मार्ग (जोजीला पास) पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आगामी खराब मौसम में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य पुलिस ने अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, गांदरबल, बडगाम, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामुला, बांडीपोरा, लेह, कारगिल में लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने आगामी 11 से 13 दिसंबर को मौसम के ज्यादा खराब रहने की आशंका को देखते हुए घाटी के सभी जिला उपायुक्तों को बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राशन सहित अन्य जरूरी सामग्री के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन