{"_id":"60e0700d25e6f31d5b7e676b","slug":"j-k-sinthan-marg-to-open-tomorrow-covid-test-mandatory-for-people-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 5 जुलाई को खुलेगा सिंथन मार्ग, कश्मीर के लोगों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 5 जुलाई को खुलेगा सिंथन मार्ग, कश्मीर के लोगों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य
Sat, 03 Jul 2021 07:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:41 PM IST
सार
एक सप्ताह में बाहरी राज्यों के मजदूरों और लोगों के लिए बनाया जाएगा टीकाकरण केंद्र।
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराज्यपाल के आदेश पर पांच जुलाई को सिंथन मार्ग आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। लेकिन कश्मीर से आने वालों के लिए कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। वहीं एक सप्ताह में अन्य राज्यों से आए मजदूरों व लोगों के लिए शहर में अलग से ओपन केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर उनका टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भारी पड़ सकती है ये लापरवाही: सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, संक्रमण बढ़ने का खतरा
विज्ञापन
हर दुकानदार के लिए टीका जरूरी किया जाएगा। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बाद ही दुकानदार अपनी दुकान खोल सकता है। यह बातें जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन