फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K separatist leader Asiya Andrabi booked for unfurling Pakistan

पाकिस्तानी झंडा लहराने पर आसिया के खिलाफ मुकदमा

Wed, 25 Mar 2015 09:04 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
J&K separatist leader Asiya Andrabi booked for unfurling Pakistan

महिला अलगाववादी संगठन दुखतरान ए-मिल्लत (डीईएम) की चीफ आसिया अंद्राबी के खिलाफ बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने देशद्रोह और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उस पर पाक डे पर 23 मार्च को पाकिस्तानी झंडा लहराने और पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाने का आरोप है। आसिया जेल में बंद अलगाववादी नेता मोहम्मद कासिम फक्तू की पत्नी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ नौहट्टा थाने में गैर कानूनी गतिविधियों की धारा 13 और 120 बी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आसिया अंद्राबी ने महिला समर्थकों के साथ श्रीनगर के पुराने शहर इलाके में 23 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें उसने समर्थकों सहित पाकिस्तानी राष्ट्रगान गया और पाकिस्तानी झंडा लहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता फक्तू की पत्नी है आसिया

J&K separatist leader Asiya Andrabi booked for unfurling Pakistan

इस मौके पर फक्तू की लिखी किताब ‘पाकिस्तान नागुजीर था’ भी रिलीज की गई। इस मामले में आसिया ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि पिछले 35 वर्षों से वह पाक डे मनाते आ रहे हैं। इस बार फर्क सिर्फ इतना था कि दिल्ली के बजाय उन्होंने कश्मीर में मनाया।

गौरतलब है कि आसिया अंद्राबी के पति मोहम्मद कासिम फक्तू को 1992 में मानवाधिकार कार्यकर्ता और पेशे से वकील एचएन वांचू की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह श्रीनगर की सेंट्रल जेल में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed