फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Security forces conduct search operation in Srinagar's Karan Nagar

J&K: करन नगर मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर, CRPF कैंप में की थी घुसने की कोशिश

Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
J&K: Security forces conduct search operation in Srinagar's Karan Nagar
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप के पास सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। गोलीबारी 36 घंटे से भी ज्यादा चली। सोमवार को तड़के श्रीनगर के करन नगर स्थित 23 सीआरपीएफ बटालियन कैंप पर फिदायीन हमले की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन


हालांकि आतंकियों के मंसूबे को गेट पर तैनात जवानों ने नाकाम कर दिया था। लेकिन आतंकी भागकर एक इमारत में छिप गए थे। जिसके बाद से दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार को गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर भी है। बताया जा रहा है कि करन नगर इलाके में स्थित सीआरपीएफ  की 23 बटालियन के गेट पर तैनात संतरियों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एके 47 और पिट्ठू बैग पहने दो आतंकियों को कैंप की ओर आते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख जवानों ने दोनों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वह दोनों भाग निकले और उन्होंने एक निर्माणाधीन इमारत में पनाह ली। सुरक्षाबल तुरंत हरकत में आए। उस इमारत को चारों ओर से घेर लिया गया।

J&K: Security forces conduct search operation in Srinagar's Karan Nagar
jammu police - फोटो : BASIT ZARGAR
सीआरपीएफ  के प्रवक्ता राजेश यादव ने यहां बताया कि मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ  की 49 बटालियन के कांस्टेबल मुजाहिद खान शहीद हो गए हैं। वह बिहार के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद के पेट में गोली लगी है। 

श्रीनगर के करन नगर में सीआरपीएफ कैंप में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 49 बटालियन सीआरपीएफ जवान एमएम खान को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जम्मू के श्रीनगर में सुंजवान आर्मी कैंप से एक और जवान का शव बरामद किया गया है। अब शहीद जवानों की संख्या 6 हो गई है। वहीं एक नागरिक का भी शव बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed