फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Security beefed up on railway route ahead of PM Modi's visit to Srinagar; will flag off train on April 19

J&K: प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर दौरे से पहले रेल मार्ग पर सुरक्षा चाक-चौबंद; 19 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 14 Apr 2025 05:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के 19 अप्रैल के दौरे के लिए कटड़ा-श्रीनगर रेल मार्ग पर 20 सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा सुरक्षा घेरा और चिनाब पुल पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
J&K: Security beefed up on railway route ahead of PM Modi's visit to Srinagar; will flag off train on April 19
सुरक्षाबल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कटड़ा-श्रीनगर रेल मार्ग पर 20 से अधिक सुरक्षा एजेंसियों का घेरा है। विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर भी सुरक्षा को पुख्ता किया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कटड़ा से श्रीनगर के बीच काम करने वाले रेलवेकर्मियों का पहले ही सत्यापन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब पुल से कटड़ा तक ट्रेन से यात्रा करेंगे। इसलिए रेलवे स्टेशन और ट्रैक की नियमित जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता लगातार जांच कर रहा है।
विज्ञापन


इन स्टेशन और ट्रैक के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। चिनाब पुल के साथ कोड़ी और बक्कल गांव में सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है।प्रधानमंत्री विश्व सबसे ऊंचे आर्च पुल के साथ केबल स्टे ब्रिज का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री उन इंजीनियरों से भी बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने इस पुल के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उनके अनुभव को जानेंगे। रेलवे ने इस परियोजनाओं में जुड़े कर्मचारियों को आमंत्रित भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed