फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k search operation and corden by security forces in Hajin

जम्मू-कश्मीर: हाजिन में आतंकियों की सूचना पर सुरक्षाबल हुए अलर्ट, कई इलाकों को घेरकर चलाया कासो

Tue, 03 Jul 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
j&k search operation and corden by security forces in Hajin
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में मंगलवार को कासो चलाया गया। सुरक्षा बलों ने कई मुहल्लों को घेरकर घर-घर तलाशी ली। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई थी। 
विज्ञापन


सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी बांदीपोरा, सुंबल व हाजिन ने मंगलवार की भोर में तलाशी अभियान चलाया। मीर मोहल्ला, पररे मोहल्ला, खोसा मोहल्ला तथा आस-पास के इलाके को घेर लिया। सभी एक्जिट व इंट्री प्वाइंट को सील कर तलाशी ली गई। रास्ता भी रोक दिया गया था। हालांकि, कोई सुराग हाथ न लगा। ब्यूरो
विज्ञापन



राइफल छिनने की कोशिश को बनाया नाकाम
श्रीनगर के हुमहामा चौक पर हथियार छिनने की कोशिश को सीआरपीएफ जवान ने नाकाम बनाया। घटना मंगलवार दोपहर की है। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमहामा चौक पर तीन आतंकियों ने 35 बटालियन के जवान की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उसका हथियार छिनने की कोशिश की, लेकिन जवान आतंकियों से भिड़ गया। उसने आंखों में जलन के बाद भी हथियार नहीं छोड़ी। 

आतंकियों के पास हथियार नहीं थे। जवान के भिड़ने के बाद आतंकी बिना हथियार लूटे ही भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ दिनों पहले दक्षिणी कश्मीर में बैंक गार्ड ने भी हथियार छिनने की कोशिश को नाकाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed