{"_id":"5a3352044f1c1b6a118b7ddb","slug":"j-k-school-management-dismiss-teacher-couple-on-wedding-day-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शादी के दिन शिक्षक दंपत्ति बर्खास्त, स्कूल का दावा- रोमांस से बच्चों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शादी के दिन शिक्षक दंपत्ति बर्खास्त, स्कूल का दावा- रोमांस से बच्चों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक निजी विद्यालय में काम करने वाले एक शिक्षक दंपती को अपने शादी के दिन बर्खास्त कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि रोमांस छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं, दंपती ने प्रबंधन के मंसूबों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनकी अरेंज मैरिज थी।
विज्ञापन
जिले के त्राल के रहने वाले तारिक भट और सुमाया बशीर पिछले कई सालों से मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पांपोर में नौकरी कर रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन बशीर मसूदी ने कहा कि दोनों को इसलिए नौकरी से निकाला गया क्योंकि वे शादी करने से पहले ही रोमांस कर रहे थे और यह विद्यालय के 2000 छात्रों और वहां काम करने वाले 200 कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
यह छात्रों पर विपरीत असर डाल सकता है। उन्होंने इस मामले में अधिक पूछताछ के लिए स्कूल जाकर प्रिंसिपल से बात करने को कहा। स्कूल के प्रिंसिपल ने कॉल का जवाब नहीं दिया। दंपती ने दावा किया कि उनकी अरेंज मैरिज थी। तारिक ने बताया कि उनकी कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी।
विज्ञापन
सुमाया ने सगाई के तुरंत बाद स्टाफ के सदस्यों को पार्टी भी दी थी। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट के रोमांटिक रिलेशनशिप के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यह बताने का अवसर क्यों नहीं दिया गया कि मामला क्या है।
तारिक ने कहा कि हम दोनों ने शादी के दिन से लगभग एक महीने पहले विवाह करने के लिए छुट्टी का आवेदन दिया तो स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी क्यों मंजूर की। दंपती ने कहा हमने शादी कर ली है जो हर किसी परिप्रेक्ष्य में सही है, हमने कोई अपराध नहीं किया है।