फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Report of 316 villages arrived from Delhi, Rajori has most number of roads, Srinagar remained empty hande

J&K: दिल्ली से पहुंची 316 गांवों की रिपोर्ट, राजोरी के हिस्से सबसे ज्यादा सड़कें, श्रीनगर रह गया खाली हाथ

Wed, 09 Jul 2025 03:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 09 Jul 2025 03:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में जम्मू-कश्मीर के 19 जिलों के 316 गांवों को पहली बार सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 4,224 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, सबसे ज्यादा सड़कों की सौगात राजोरी, पुंछ और डोडा जिलों को मिली है।

विज्ञापन
J&K: Report of 316 villages arrived from Delhi, Rajori has most number of roads, Srinagar remained empty hande
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की रिपोर्ट बाहर आ चुकी है। पहली बार सड़क से जुड़ने जा रहे 316 गांव की लिस्ट दिल्ली से जम्मू-कश्मीर पहुंची है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों के साथ साझा की है। इस लिस्ट में प्रदेश के 19 जिलों का नाम है।

विज्ञापन


पहली सूची में श्रीनगर के लिए कोई सड़क मंजूर नहीं हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 41 सड़कें राजोरी जिले को मिली हैं। 40 सड़कों के साथ पुंछ दूसरे और 31 के साथ डोडा तीसरे पायदान पर है। सबसे कम सड़कें सांबा और शोपियां जिलों के हिस्से आई हैं।
विज्ञापन


यहां महज तीन-तीन सड़कों के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सड़कों के चयन से पहले प्रदेश सरकार से सड़क विहीन गांवों की रिपोर्ट मांगी थी। पीएमजीएसवाई-4 के लिए 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश से भेजी गई रिपोर्ट की जांच के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से अपने अधिकारी भेजे थे। अब केंद्र ने छंटनी के बाद सड़क निर्माण से जुड़ी रिपोर्ट जारी कर दी है। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग ने केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटन पर काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में 316 सड़कों के लिए 4,224 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,781 किलोमीटर है और निर्माण के लिए पांच साल की अवधि तय की गई है।

जिला सड़कें    धनराशि ब्लॉक(कितनी सड़कें बनेंगी)
राजोरी                   41                    588 करोड़ 12 लाख मंजाकोट में एक, दरहाल, कालाकोट, धांगरी, मोघला, नौशेरा, पंजगरियां, प्लांगर, किला दरहाल, सेरी, सियोट, सुंदरबनी में दो, राजोरी और बुधल में तीन, बुधल न्यू, डुंगी, थानामंडी में चार
पुंछ 40   484 करोड़ 92 लाख बुफलियाज, लसाना और मंकोट में दो-दो, साथरा और सूरनकोट में तीन-तीन, लोरन, ननगली साहिब सेन बाबा और मंडी में पांच-पांच, मेंधर में छह और पुंछ में सात
डोडा  31 661 करोड़    चिराला, गुंडाना, कश्तीगढ़, खेलानी, भद्रवाह और भगवा दो-दो, चंगा, जकयास, खाड़ा, थातरी और गंदोह में तीन-तीन, भला, मरमत और डली, उदयपुर में एक-एक
रामबन 26 416 करोड़ 10 लाख गुंडी धरम में एक, रामबन, बनिहाल, बटोत, गांधरी, राजगढ़, संगलदान, उखराल में दो-दो, खड़ी में तीन, रमसू में पांच और उखराल में तीन
रियासी 21 400 करोड़ 53 लाख कटड़ा, ठाकराकोट, बमाघ में एक-एक, रियासी, अनरास, चासना में दो-दो, जिगबगली, महोरे, पौनी और थुरू में तीन-तीन
उधमपुर 20 304 करोड़ 18 लाख उधमपुर, नरसू, पारली धार, घोरड़ी में एक-एक, सेवना, चेनानी, मंजाल्टा, मंगौरी, लाटी, पंचारी में दो-दो और खून में चार
किश्तबाड़  20 250 करोड़ 32 लाख बुंजवाह, दाचन, त्रिगम और वरवान में एक-एक, मरवाह में दो, थकरेई में तीन, इंद्रवल में पांच, मुगल मैदान में छह
कठुआ 15 323 करोड़ 89 लाख  कठुआ, बरनोरी, बसौली, भुंड, डुग्गन, हीरानगर, किरीयां गंग्याल में एक-एक, धार महानपुर, लोही मलहार, महानपुर और डुगैन में दो-दो
कुपवाड़ा  14 89 करोड़ 68 लाख हायमा, माचिल, करलपोरा, करेन, मब्बर, कलमाबाद, कादिराबाद, राजवर, तंगदार, मतियाल और वाउरा में एक-एक, कालारूस और तीतवल में दो
बडगाम 14 88 करोड़ 45 लाख नगम में एक, पुखेरपोरा, सुखनाग, चरीशरीफ और खंग दो-दो, खान साहब में पांच
बारामुला 13 95 करोड़ 45 लाख बारामुला ब्लॉक में तीन, भिजामा, उड़ी, नूरखाह और बोनियार में एक-एक, कंडी, रोहामा और प्राणपिला में दो-दो
कुलगाम  13 63 करोड़ 29 लाख फ्रीसल और कुंड में एक-एक, डीके मार्ग, कुलगाम, मंजगाम और देवसर में दो-दो, दमहाल हांजीपोरा में तीन
पुलवामा 12 97 करोड़ 60 लाख अरिपाल और त्राल में पांच-पांच, पांपोर इचीगोजा में दो
बांदीपोरा 09 आठ करोड़ 57 लाख बांदीपोरा, अलूसा, अरिन, गुरेज, हजिन ब्लॉक में एक-एक, बंकूट और तुलैल में दो-दो
गांदरबल 08 37 करोड़ 90 लाख गुंड में चार, कंगन में तीन, लर में एक
अनंतनाग  07 तीन करोड़ 51 लाख ब्रिंग और लारनू में एक-एक सड़्क, पहलगाम में दो, हिल्ला
जम्मू 06 84 करोड़ 31 लाख नगरोटा में दो, भलबल ब्राहमणा, चौकीचौड़ा, दंसाल, सतबाड़ी में एक-एक
सांबा 03  67 करोड़ 81 लाख नुड, पुरमंडल और संब में एक-एक सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed