फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K ready for yoga diwas

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को तैयार जम्मू-कश्मीर

Sat, 20 Jun 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
J&K ready for yoga diwas

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए जम्मू कश्मीर तैयार हो गया है। रियासत में होने वाले योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में प्रमुख स्थलों पर योग कार्यक्रमों के अलावा जिला, मंडल, ब्लाक और मोहल्ला स्तर पर भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


जम्मू में भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को इंटरनेशनल योग दिवस आयोजन कमेटी जेएंडके के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रियासत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार हो चुकी है। कश्मीर में राजबाग के करीब जीरो ब्रिज पार्क में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण लाल गुज्जर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। जम्मू के मिनी स्टेडियम परेड में योग का प्रमुख कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम सुबह छह से सात बजे तक चलेगा। इसमें सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम में सरल योग क्रियाएं करवाई जाएंगी और लाभ के बारे में बताया जाएगा। एक हजार से ज्यादा लोग यहां योग कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ के प्रदेश प्रभारी बंसीलाल योग क्रियाओं को करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरारजी दास इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के सीनियर फैलो डाक्टर टीआर रैणा मुख्य वक्ता होंगे। शर्मा ने कहा कि जनाना पार्क जम्मू, गोल गुजराल में भारतीय योग संस्थान पतंजलि योग पीठ, विचार क्रांति मंच के अलावा जगह-जगह पर योग कार्यक्रम होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह योग कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यक्रम बिना किसी पार्टी या संगठन के बैनर तले होंगे। इसमें हर कोई हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म या सियासी दल से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि एक विज्ञान है। इससे स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर संजय बड़ू, सुरेंद्र शर्मा और सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे।

शहर भर में लगेगी योग की कक्षाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों और केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रूपनगर स्थित आश्रम अखंड भागवत धाम में सुबह छह से सात बजे और दोपहर बारह से लेकर शाम चार बजे तक योग कार्यक्रम होगा। कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन रखा गया है।

इसमें श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों सहित यात्री, आला अधिकारी, पुलिस और सेना के जवान और स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे। इसका उद्घाटन श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू करेंगे। एनसीसी के 2 जेएंडके बटालियन की ओर से सुबह सात से लेकर साढ़े सात बजे तक  जीजीएम साइंस कालेज परिसर में कार्यक्रम होगा।


इसमें तीन हजार एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे। इसका उद्घाटन शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी करेंगी। गोल गुजराल स्थित भारतीय योग संस्थान के परिसर में सुबह पौने छह से आठ बजे तक योग की पाठशाला लगेगी। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे। जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस के जिम्नेजियम हाल में योग कार्यक्रम सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed