जम्मू-कश्मीर: नौ अगस्त को श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की संभावना
श्रीनगर में राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं।
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी इस दौरान पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है। अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी के बाद वह घाटी के दौरे पर आएंगे। बता दें कि इन दिनों कांग्रेस में खेमेबाजी भी दिख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद के दौरे पर पार्टी में गुटबाजी दिखी थी।
Congress leader Rahul Gandhi to visit Srinagar, J&K on August 9, is likely to meet party workers there.
(file photo) pic.twitter.com/7y0vcR5OA9— ANI (@ANI) August 4, 2021
यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, सामाजिक दूरी का पालन न होने से संक्रमण बढ़ने की आशंका