फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Protest against ropeway on Tarakot route of Mata Vaishno Devi, second day of 72-hour strike, protest cont

J&K: माता वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर रोपवे का विरोध, 72 घंटे की हड़ताल का दूसरा दिन, धरना-प्रदर्शन जारी

Sat, 23 Nov 2024 03:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 23 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

कटड़ा में माता वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर रोपवे परियोजना के खिलाफ पिट्ठू, पालकी और घोड़ा संचालकों ने 72 घंटे की हड़ताल पर जाकर व्यापार बंद किया जिसका आज दूसरा दिन है, और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

विज्ञापन
J&K: Protest against ropeway on Tarakot route of Mata Vaishno Devi, second day of 72-hour strike, protest cont
कटड़ा रोपवे विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर रोपवे लगाने के विरोध में शुक्रवार को पिट्ठू, पालकी व घोड़ा संचालक 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए। उनके साथ ही पारंपरिक मार्ग पर चरण पादुका के पास पंचायत पुराना दारूड़ के निवासियों ने भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया है।इन सभी ने श्रीधर चौक में धरने के बाद सिनेमा हाल के बाहर रोष जताया। श्रीमता वैष्णो देवी बोर्ड दफ्तर के बाहर भी करीब डेढ़ घंटा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। भवन मार्ग पर बाण गंगा क्षेत्र से मिल्कवार तक सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ताराकोट से रोपवे बनी तो पारंपरिक यात्रा मार्ग बंद हो जाएगा। पालकी, पिट्ठू व घोड़े वालों के साथ स्थानीय दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। हम अपने बच्चों की रोजी-रेाटी पर आंच नही देंगे। आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। यदि श्राइन बोर्ड नहीं माना तो रोपवे के विरोध में उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को करना पड़ा परेशानियों का सामना
घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी वालों के हड़ताल पर जाने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। बुजुर्ग, महिलाओं तथा बीमार श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि भवन मार्ग पर अर्धकुंआरी से भवन तक श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा उपलब्ध रही तो दूसरी ओर हेलिकॉप्टर सेवा भी चलती रही।

कटड़ा बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन 
बंद के पहले दिन भवन मार्ग पर पंचायत पुराना दारूड व्यापार मंडल कमेटी के सदस्यों के साथ ही ग्रामीण तथा मजदूर आदि हजारों की संख्या में एकत्रित होकर भवन मार्ग पर रोपवे परियोजना तथा श्राइन बोर्ड के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारी चरण पादुका मंदिर क्षेत्र से होकर बाणगंगा क्षेत्र, बाण गंगा मार्ग, प्राचीन दर्शन डियोडी क्षेत्र, अप्पर बाजार, मुख्य बाजार आदि से होकर कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर पहुंचे। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड के साथ ही रोपवे परियोजना के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन सुबह से शाम करीब चार बजे तक जारी रहा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा-बात नहीं बनी तो परिवार के साथ धरना देंगेइसी बीच कटड़ा मुख्य बस स्टैंड पर आने वाले वाहनों को एक साइड से निकाला जा रहा था, जिसके चलते लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान वरिष्ठ अफसरों के साथ सुरक्षा बल मौजूद रहे। इसी बीच पंचायत पुराना दारूड व्यापार मंडल कमेटी के सदस्य डॉ. करण सिंह, सोहन सिंह, करण सिंह, विक्रम सिंह, रमन सिंह, सुदर्शन सिंह, ओंकार सिंह, जोगिंदर सिंह, रणजीत सिंह, सिंदूर सिंह, नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में रोपवे परियोजना मां वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर लागू होने नहीं दी जाएगी।

यह न सिर्फ मां वैष्णो देवी की आस्था के साथ खिलवाड़ है बल्कि इससे व्यापारियों को भी खासा नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में सरकार या बोर्ड प्रशासन ने हमारे साथ बात नहीं की तो वे सभी परिवार सहित धरने पर बैठेंगे। सभी मजदूर अपने घोड़े, पालकी आदि यात्रामार्ग पर बांधकर मार्ग बंद कर धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed