फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K police on tuesday issued appointment orders for rakesh sharma as constable

दिलेरी का सम्मान: जीजा-साले को मिली पुलिस में नौकरी

Wed, 12 Aug 2015 09:20 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
J&K police on tuesday issued appointment orders for rakesh sharma as constable

पाक आतंकी नावेद को जिंदा पकड़ने वाले दिलेर साले-जीजा की बहादुरी को पुरस्कृत करते हुए पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने राकेश को पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर नियुक्त किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही राकेश के जीजा बिक्रमजीत की नियुक्ति के लिए योग्यताओं में छूट देने के लिए राज्य सरकार को संस्तुति भेजी गई है ताकि उसे भी विभाग में फालोअर पद पर नियुक्त किया जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ स्वतंत्रता दिवस पर दोनों को शौर्य चक्र देने की भी सिफारिश की गई है। डीजीपी ओर से मंगलवार को नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया।

कैसे काबू क‌िया था नावेद को ?

J&K police on tuesday issued appointment orders for rakesh sharma as constable

उधमपुर में नरसू नाले के पास बीएसएफ की बस पर आतंकी हमला के बाद पाकिस्तानी आतंकी नावेद मौके से भाग निकला। उसने पांच लोगों को बंधक बना लिया और जंगलों में निकल गया।

इस दौरान रिश्ते में जीजा-साले राकेश तथा बिक्रमजीत ने साहस का परिचय दिया और नावेद से भिड़ गए। उनमें से एक ने आतंकी के पास मौजूद एके-47 के ट्रिगर में उंगली फंसा दी ताकि वह फायर नहीं कर सके।

दूसरे ने पैर से उसे काबू में रखा तथा उसकी गर्दन पकड़ ली। इस दौरान नावेद ने उनके कब्जे से मुक्त होने के लिए उन्हें काट भी खाया। इसके बाद भी दोनों हार नहीं माने और आतंकी को काबू में रखा। बाद में सुरक्षा बलों के पहुंचने पर उन्हें आतंकी को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed