फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Police arrested 12 people, accused of allegedly thrashing a mentally abnormal youth

J&K: चोटी काटने के आरोप में शख्स की पिटाई, 12 गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sat, 21 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
J&K Police arrested 12 people, accused of allegedly thrashing a  mentally abnormal youth
- फोटो : ANI

सोपोर में शुक्रवार को चोटी कटवा समझकर एक युवक को पीटने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

  एसएसपी सोपोर ने बताया कि, इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद 12 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ पत्थरबाजी में भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में एक शख्स को चोटी कटवा समझकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने  उसे जलाने की भी कोशिश की थी। युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया था, जिसकी पहचान नोपोरा सोपोर निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई थी।


बाद में पता चला कि वसीम दिमागी तौर पर बीमार है और वह अलग-अलग इलाको में घूमता रहता है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। 

कश्मीर में पिछले डेढ़ महीने से चोटी कटवा की दहशत से अफरा-तफरी मची हुई है। प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। कश्मीर के कई हिस्सो में पिछले एक माह में चोटी कटने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed