फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K People's Front members met Home Minister Rajnath Singh

JK में लाखों नागरिकों के अधिकारों का हनन रोके केंद्र

Thu, 10 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 10 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
J&K People's Front members met Home Minister Rajnath Singh

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फ्रंट ने लाखों लोगों के मौलिक अधिकारों के हनन पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है। मानवाधिकार दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात में फ्रंट के प्रतिनिधियों ने इस बाबत विस्तृत जानकारी दी। फ्रंट ने बयान में कहा है कि एक बड़ी आबादी को 68 साल बाद भी मौलिक अधिकार हासिल नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


फ्रंट ने कहा कि वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों, पीओके रिफ्यूजियों, कश्मीरी पंडितों और सिख विस्थापितों, 1947 के शरणार्थी, वाल्मीकि समाज, दूसरे राज्यों में विवाह करने वाली महिलाओं, गोरखा आदि समूहों को राज्य सरकार द्वारा अधिकारों से वंचित किया गया है।
विज्ञापन


इन्हें स्थायी निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलता। मतदान का अधिकार, शिक्षा, रोजगार, पुनर्वास, सांस्कृतिक पहचान जैसे अधिकार हासिल नहीं हो पाए हैं। फ्रंट ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को इन मामलों में नोडल एजेंसी की भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में पुनर्वास आयुक्त की नियुक्ति, विस्थापितों के लिए राष्ट्रीय रजिस्टर और अन्य सक्षम एजेंसियों की नियुक्ति की मांग की गई है। फ्रंट के संयोजक महेंद्र मेहता ने कहा कि राजनाथ ने कहा कि वह इन मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ फ्रंट के प्रतिनिधियों की बैठक कर ठोस कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed