फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: Jammu and Kashmir will get 13 new Kendriya Vidyalayas, approval from Cabinet, beginning of a new era

J&K News: जम्मू-कश्मीर को मिलेंगे 13 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट से मिली मंजूरी, शिक्षा का नए युग की शुरुआत

Sat, 07 Dec 2024 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 13 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, जिससे प्रदेश में साक्षरता के ग्राफ में सुधार होगा और दुर्गम क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचेगी।

विज्ञापन
J&K News: Jammu and Kashmir will get 13 new Kendriya Vidyalayas, approval from Cabinet, beginning of a new era
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 13 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोले जाएंगे। प्रदेश में मौजूदा समय में 39 केंद्रीय विद्यालय हैं। नए विद्यालय खुलने से इनकी संख्या 52 हो जाएगी। नए केंद्रीय विद्यालय प्रदेश में साक्षरता के ग्राफ को तो ऊपर उठाएंगे ही, साथ में दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक में देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई। इस फैसले में जम्मू-कश्मीर को सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय मिले हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के जिला रामबन में गूल और रामबन में दो नए केवी खोले जाएंगे। इसी तरह जिला कठुआ के बनी और रामकोट, जिला रियासी में रियासी व कटड़ा (ककरियाल) में केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। इसके अलावा जिला पुलवामा के रतनीपोरा और गैलेंडर (चांदरा), जिला किश्तवाड़ के मुगल मैदान, जिला पुंछ के गुलपुर, जिला कुपवाड़ा के द्रगमुल्ला, जिला सांबा के विजयपुर, जिला उधमपुर के पंचैरी में नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती शिक्षा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार के लिए 2025-26 से आठ वर्षों की अवधि में कुल अनुमानित निधि की आवश्यकता 5,872.08 करोड़ रुपये होगी। इन नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से देशभर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगा। इसमें जम्मू-कश्मीर से भी हजारों बच्चे शिक्षा का यह लाभ उठा पाएंगे।

भारत सरकार की ओर से नवंबर 1962 में केंद्रीय विद्यालय की योजना को मंजूरी दी गई थी। मौजूदा समय में देश में 1,256 कार्यात्मक केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें तीन विदेश में मास्को, काठमांडू और तेहरान हैं। इन स्कूलों में 13.56 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। 50 प्रतिशत केवी उधमपुर संसदीय क्षेत्र को मिलेकठुआ-उधमपुर से सांसद और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर को देश में सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नए मिले केंद्रीय विद्यालयों में उधमपुर संसदीय क्षेत्र को ही 50 प्रतिशत भागीदारी मिली है। इनके खुलने से अच्छी पढ़ाई से वंचित रह जाने वाले बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed