फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: 'CM is destroying the identity of Kashmir, does not have the courage to oppose Delhi', Lone targets

J&K News: 'कश्मीर की पहचान नष्ट कर रहे सीएम, दिल्ली का विरोध करने की हिम्मत नहीं', लोन ने उमर पर साधा निशाना

Sun, 01 Dec 2024 12:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 01 Dec 2024 12:18 PM IST
सार

सज्जाद लोन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर कश्मीर की पहचान नष्ट करने और उपराज्यपाल के समानांतर शासन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
J&K News: 'CM is destroying the identity of Kashmir, does not have the courage to oppose Delhi', Lone targets
अब्दुल्लाह और सज्जाद लोन - फोटो : @OmarAbdullah

विस्तार

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर कश्मीर की पहचान नष्ट करने का आरोप लगाया। लोन ने एक्स पर लिखा कि उमर अब्दुल्ला के पास दिल्ली का विरोध करने की हिम्मत नहीं है। वह उप राज्यपाल मनोज सिन्हा या भाजपा के खिलाफ बोलने की भी हिम्मत नहीं रखते।
विज्ञापन


लोन ने कहा, चुनाव के समय आपके बयानों में आक्रामकता थी। आपका पूरा अभियान भाजपा के खिलाफ था। इससे नेकां को प्रदेश में विशाल जनादेश मिला। चुनाव के बाद अब्दुल्ला की आक्रामकता खत्म हो गई है। उनके बयानों में नरमी आ गई है। अब वह भाजपा नेताओं को शॉल भेंट करते नजर आ रहे हैं। लोन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार के बावजूद उपराज्यपाल का समानांतर शासन है, जिससे पूरे प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। कश्मीरियों ने आपको जनादेश दिया है, अब उनके लिए लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed