फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: New DSP officers deployed to crack down on criminals in Jammu-Samba; strict action against criminals

J&K: जम्मू-सांबा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नए डीएसपी अफसरों की तैनाती; अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम

Fri, 21 Feb 2025 05:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 21 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

जम्मू और सांबा जिलों में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अनुभवी अफसरों को डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले इन क्षेत्रों में थानेदार रह चुके हैं।

विज्ञापन
J&K: New DSP officers deployed to crack down on criminals in Jammu-Samba; strict action against criminals
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

पुलिस महकमे ने बड़े स्तर पर डीएसपी रैंक अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कुछ ऐसे नाम हैं, जिनसे साफ है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी कर चुकी है। खासकर आरएस पुरा, गांधी नगर और विजयपुर पुलिस सब डिविजन में। इन तीनों क्षेत्रों में ऐसे पुलिस अफसरों को कमान दी गई है, जो पहले इन क्षेत्रों में थानेदार रह चुके हैं।

विज्ञापन


इनके कार्यकाल में बड़े स्तर पर अपराधियों पर कार्रवाई की गई थी।जानकारी के अनुसार आरएस पुरा में गुरमीत सिंह को लगाया गया है। वे 2010 में आरएस पुरा थाने के एसएचओ रह चुके हैं। सुबह सादा कपड़ों में गुरमीत वेश बदलकर स्कूल कॉलेजों के बाहर अकेले ही गश्त करने निकल पड़ते थे। मनचलों को पकड़ कर सब सिखाते थे, जबकि क्षेत्र में कई कुख्यात बदमाशों को जेल पहुंचाने में गुरमीत सिंह का नाम चर्चा में रहता था।
विज्ञापन


गांधी नगर के डीएसपी बनाए गए सुनील जसरोटिया वर्ष 2017 में गांधी नगर के एसएचओ रह चुके हैं। वे गंग्याल समेत कई थानों के अन्य थानों के एसएचओ भी रहे। इसके पहले वे पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप में थे। अपराध के क्षेत्र में जसरोटिया को गहरा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कार्यकाल में कुछ बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया गया था।विजयपुर के डीएसपी बनाए गए अरुण जम्वाल 2013 में बाड़ी ब्राह्मणा के एसएचओ रह चुके हैं। वे सांबा जिले के कई अन्य थानों में भी रहे हैं। इन्हें इस इलाके के कुख्यात बदमाशों, नशा तस्करों और अन्य की जानकारी है। जम्वाल इसके पहले जम्मू के एसडीपीओ ईस्ट भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर तीनों अफसर जम्मू और सांबा जिलों में रह चुके हैं।

सांबा और जम्मू में 60 से अधिक गैंगस्टर सक्रियबता दें कि सांबा और जम्मू जिले में इस समय 60 से अधिक गैंगस्टर सक्रिय हैं। खासकर विजयपुर, आरएस पुरा और गांधी नगर पुलिस सब डिविजन में। इन्हीं तीन क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से सबसे अधिक वारदातें हुई हैं।

एसओजी में भी अनुभवी अफसर
बता दें कि अपराध की कमर तोड़ने के लिए पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप को भी मजबूती दी गई है। एसओजी जम्मू में सौरव प्रशासर, विशाल शूर को लगाया गया है। कटड़ा में भी अनुभवी विषम दुबे को कमान दी गई है। बता दें कि अपराध की कमर तोड़ने के लिए पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप को भी मजबूती दी गई है। एसओजी जम्मू में सौरव पराशर व विशाल शूर को लगाया गया है। कटड़ा में भी अनुभवी विषम दुबे को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed