फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K NC MLA Abdul Majid Larmi shot at by militants

कुलगाम में नेकां विधायक पर आतंकी हमला

Sat, 17 Jan 2015 12:18 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
J&K NC MLA Abdul Majid Larmi shot at by militants

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के निर्वाचित विधायक अब्दुल मजीद लारमी पर आतंकी हमला किया गया है। हमले में लारमी को गोली लगने की खबर है। हमले में लारमी के पीएसओ को भी गोली लगी है। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत को गई है जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है।

विज्ञापन


लारमी पर हमला कुलगाम के रडवानी इलाके में उनके घर के पास किया गया है। उस समय लारमी के साथ उनके पीएसओ जहूर अहमद डार मौजूद थे। डार को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालग नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हमले में एक नागरिक जहूर अहमद इलाही को भी गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि डार और इलाही एक ही बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे तभी आतंकियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश को अभ‌ियान शुरू

J&K NC MLA Abdul Majid Larmi shot at by militants

हमले के तुरंत बाद लारमी के पीएसओ को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अ‌भियान शुरू कर दिया है।

आतंक‌ियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों की सीमा को भी सील करने की खबर है। आने जाने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है।

जम्मू कश्मीर में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच लारमी पर हुआ हमला रियासत की सियासत की हलचल बढ़ा सकता है। लारमी होमशालीबाग से विधायक हैं।

लारमी पर हमले से एक दिन पहले ही सोपोर से लश्कर का बड़ा कमांडर पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लश्कर कमांडर अबु मावया कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश रचने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed