फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J & K: More than one lakh people will reach PM Modi's rally in Chinani

J&K: चिनैनी में पीएम मोदी की रैली में पहुंचेंगे एक लाख से ज्यादा लोग

Fri, 31 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 31 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
J & K: More than one lakh people will reach PM Modi's rally in Chinani
नरेन्द्र मोदी - फोटो : File Photo
देश के सबसे लंबी हाईवे टनल चिनैनी नाशरी को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उधमपुर में करीब एक लाख से ज्यादा लोगों की संबोधित कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की मानें तो प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


सत शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, रियासत के सांसद, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा विधायक, एमएलसी व अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना हैं कि उधमपुर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। राज्य स्तर से लेकर जिला, ब्लाक से लेकर मंडल स्तर की भाजपा इकाइयों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

J & K: More than one lakh people will reach PM Modi's rally in Chinani
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
वहीं शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी और भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने शुक्रवार को बाजार, ट्रेवल और व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से बैठक की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अप्रैल को रियासत में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की।

इस अवसर पर रघुनाथ बाजार बिजनेसमेन एसोसिएशन के सुरेंद्र महाजन, अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अनिल जंडेयाल, वीर मार्ग ट्रेडर्स एसोसिएशन के संजय जैन व रविंद्र मित्तल, एयरपोर्ट शाप कीपर्स एसोसिएशन के अर्जुन छाबड़ा, सेंटर बेसिक स्कूल बाजार एसोसिएशन के रमेश चंद्र आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed