फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K LG Manoj Sinha to hold LG Mulaqaat with DDC, BDC & panchayat representatives every month

'एलजी मुलाकात': महीने में एक बार डीडीसी-बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों से बात करेंगे मनोज सिन्हा

Sat, 19 Jun 2021 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 03:14 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा 'एलजी मुलाकात' कार्यक्रम के तहत हर महीने डीडीसी-बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

विज्ञापन
J&K LG Manoj Sinha to hold LG Mulaqaat with DDC, BDC & panchayat representatives every month
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

सुशासन को जमीनी स्तर पर ले जाने और प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में वह महीने में एक बार डीडीसी, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों की आकांक्षाओं को आवाज देने के लिए एक मंच तैयार होगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र शासित प्रदेश में पंचायती राज को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर पंचायती राज संस्थाओं से फीडबैक लेना, जमीनी स्तर पर कार्यों का निष्पादन, उनके संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करना इस मासिक संवाद के कुछ प्रमुख पहलू हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग हर महीने एक बार डीडीसी सहित पंचायती राज संस्थानों के सभी तीन स्तरों के साथ उप-राज्यपाल की बातचीत के लिए एक तंत्र तैयार करेगा। उप-राज्यपाल ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि हर सरकारी समारोह का अभिन्न हिस्सा हों। प्रोटोकॉल के अनुसार, विकास परियोजनाओं की योजना और कार्यान्वयन के हर चरण में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा, 'एलजी मुलाकात' लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं और क्षेत्र-विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए एक मजबूत तंत्र के लिए एक मंच बन जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार सहभागी लोकतंत्र को मजबूत कर रही है। पंचायती राज संस्थानों को अधिक सशक्त बना रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें कांग्रेस समेत इन दलों की प्रतिक्रिया    
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed