{"_id":"4b6f8f23a4e5aa03b959bad5957ef900","slug":"j-k-is-an-unique-tourist-destination-says-naeem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर अनोखा पर्यटन स्थल है: नईम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर अनोखा पर्यटन स्थल है: नईम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश के अन्य पर्यटन स्थलों से अलग और अनोखा है। रियासत को प्रीमियर पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। विरासत, तीर्थयात्रा और एडवेंचर पर्यटन का जम्मू कश्मीर मिश्रण है। पर्यटकों को आमंत्रित करते हुए नईम ने कहा कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा लें।
विज्ञापन
मंत्री नई दिल्ली में ‘मेक माई ट्रिप’ की ओर से आयोजित ‘रिडिस्कवर कश्मीर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें होटल, ट्रेवल एजेंट, बालीवुड के लोग उपस्थित थे। नईम ने कहा कि पर्यटन से जुड़े तमाम पक्षों के लिए कश्मीर में कई सकारात्मक पहलू हैं।
विज्ञापन
नए और परंपरागत पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जेएंडके टूरिज्म कारपोरेशन रियासत में पर्यटन का माहौल बना रहा है और इसके लिए पर्यटन क्षेत्र से जुड़े तमाम वर्गों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
उन्हें जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभावशाली तरीके से मार्केटिंग करनी होगी। सरकार भद्रवाह, गुरेज, कोकरनाग, दकसूम जैसे खूबसूरत स्थानों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर मेक माई ट्रिप की ओर से कश्मीर के लिए आकर्षक पैकेज की भी लांचिंग की गई।