फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Investment Summit to be held next year

जम्मू-कश्मीर में अब अगले साल होगा निवेश सम्मेलन, प्रशासनिक परिषद का फैसला

Fri, 20 Sep 2019 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
J&K Investment Summit to be held next year
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में निवेशकों का सम्मेलन अब अगले साल होगा। राज्य प्रशासनिक परिषद ने तैयारियों की समीक्षा के बाद ये फैसला किया है। राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की एक बैठक राज्यपाल एसपी मलिक की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें यह फैसला किया गया। यह सम्मेलन अगले महीने 12 से 14 अक्तूबर के बीच होना था। 

विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद ने केंद्र सरकार के साथ विचार करने के बाद यह फैसला किया है ताकि उद्योग और वाणिज्य विभाग को तैयारियों का पर्याप्त समय मिल सके और सम्मेलन में भागीदारी बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद का कहना है कि सम्मेलन की नई तारीखें केंद्र सरकार से सलाह के बाद तय की जाएंगी। इससे पहले उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव द्वारा एसएसी के समक्ष शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। यह भी बताया गया कि प्रारंभिक तैयारियों का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed