फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K : Investigation of terror attack in Rajori intensifies, 18 suspects arrested

Jammu Kashmir : राजोरी में दोहरे आतंकी हमले की जांच तेज, 18 संदिग्ध पकड़े, पुलिस को मिले अहम सुराग

Sun, 08 Jan 2023 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
J&K : Investigation of terror attack in Rajori intensifies, 18 suspects arrested
राजोरी के ढांगरी गांव में तलाशी अभियान... - फोटो : संवाद

राजोरी के ढांगरी गांव में दोहरे आतंकी हमले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच के लिए अब तक 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच टीम में शामिल एक अधिकारी का कहना है कि हमले से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


जल्द ही इस हमले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। आतंकियों की लोकेशन को लेकर भी सुराग पता चले हैं। वहीं, आतंकियों की तलाश में शनिवार को भी सघन तलाशी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए 18 संदिग्धों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, खुफिया एजेंसियों के अनुसार राजोरी के कुछ गांवों में आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर चिह्नित किए गए हैं, जिनसे जांच की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। आतंकियों को सूचनाएं देने से लेकर रसद में मदद करने की आशंका पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने बताया कि मामले में 18 संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जांच में कुछ पुख्ता सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जा सकता है। गृह मंत्रालय ले रहा पल-पल की रिपोर्ट ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले की जांच को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार अपडेट ले रहा है।


सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू मुकेश सिंह के नेतृत्व में जांच और आतंकियों की तलाश से जुड़ी जानकारी से एलजी प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। वहीं से केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed