{"_id":"5a190d174f1c1b79548bf822","slug":"j-k-high-court-answers-the-center-on-the-anantnag-lok-sabha-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव पर केंद्र से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव पर केंद्र से मांगा जवाब
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव को लेकर दायर याचिका पर दो हफ्तों के अंदर अपना जवाब दे। उक्त लोकसभा सीट तत्कालीन सांसद महबूबा मुफ्ती की ओर से दिए इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उस दौरान महबूबा मुफ्ती रियासत की मुख्यमंत्री बनी थीं।
विज्ञापन
जस्टिस ताशी रबस्टन ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के भीतर उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद वानी द्वारा दायर की गई याचिका पर जवाब दे। गौर हो कि इस सीट पर 12 अप्रैल, 2017 को उपचुनाव होना था, लेकिन 9 अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान हिंसा हुई थी, इसका संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग को अनंतनाग उपचुनाव स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे। उनमें से एक उम्मीदवार वानी ने दायर याचिका में कहा है कि उक्त लोकसभा सीट से संबंधित इलाके के लोगों को कई अधिकार नहीं मिल रहे। उन्हें कई सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है, इसलिए उपचुनाव पर जल्द फैसला लिया जाए।
विज्ञापन