फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k Government not serious on the security of soldiers who protecting the country

जम्मू-कश्मीरः देश की सुरक्षा करने वाले जवानों को लेकर गंभीर नहीं महबूबा सरकार

Fri, 15 Jun 2018 03:41 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 Jun 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
j&k Government not serious on the security of soldiers who protecting the country
indian army

छुट्टी के दौरान घर आए जवानों की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस के दावे बेअसर साबित होते दिखे रहे हैं। आतंकियों ने जिस तरीके से सेना के जवान का अपहरण के बाद हत्या की है उसके बाद तो यही लगता है कि पूरे देश की सुरक्षा करने वाले खुद अब सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


ईद की छुट्टी में अपने घर पुंछ जा रहे औरंगजेब की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है कि कश्मीर में आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया हो। इसके पहले भी आतंकियों ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए छुट्टी पर आने वाले जवानों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


साल 2017 में शोपियां के रहने वाले टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान अहमद की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने रात को उनके घर से ही उनका अपहरण किया था। उसके बाद सुबह उनका शव पुलवामा से बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कश्मीर में इससे पहले मई 2017 में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की भी आतंकियों ने किडनैप करने के बाद हत्या कर दी थी। 22 वर्षीय उमर शोपियां में अपने कजन की शादी समारोह में भाग लेने आए थे।

उमर फयाज के लिए उनकी पहली छुट्टी ही जिंदगी की आखिरी छुट्टी बन गई थी। फयाज 129 वें बैच के कैडेट थे। वह 2 राजपूताना रायफल्स में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed