फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir News: Three Terrorists Killed in Encounter at Shopian District

J&K: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, कश्मीरी पंडित-नेपाली नागरिक की हत्या में थे शामिल

Tue, 20 Dec 2022 10:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir News: Three Terrorists Killed in Encounter at Shopian District
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई।

विज्ञापन


एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे की पहचना की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरा अनंतनाग का उमर नजीर है, नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। इनके पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई है। 
विज्ञापन

 


बताया जाता है कि सुरक्षाबलों की टीम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ एक और कामयाबी मिली। पुलिस ने बारामुला में हथियार समेत आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed