Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Encounter: Even after a week of the encounter, there is no trace of terrorists hiding in Basantgarh

J&K Encounter: मुठभेड़ के एक हफ्ते बाद भी बसंतगढ़ में छिपे आतंकियों का सुराग नहीं, आतंकी भागे या अब भी पास?

Sat, 05 Jul 2025 11:37 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 05 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

बसंतगढ़ में मुठभेड़ के एक हफ्ते बाद भी छिपे आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा है, लेकिन घने जंगल और गुफाएं ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बन रही हैं।

विज्ञापन
J&K Encounter: Even after a week of the encounter, there is no trace of terrorists hiding in Basantgarh
सुरक्षाबल - फोटो : ani

विस्तार

उधमपुर के बसंतगढ़ में एक सप्ताह पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद छिपे आतंकियों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस का दावा है कि कड़ी घेराबंदी की गई है। उम्मीद है कि आतंकी जिले से बाहर नहीं गए हैं, क्योंकि पूरा इलाका घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओें वाला है। इससे भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने में चुनौती बनी हुई है। अभी तक इन दहशतगर्दों के लिए काम करने वाला कोई भी मददगार पकड़ा नहीं गया है।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि आतंकियों को जब कभी भी घेरें, कोशिश हो कि ऑपरेशन को दिन में ही समाप्त करें और इस हिसाब से ही इनकी घेराबंदी की जाए। 
विज्ञापन


वैद का कहना है कि कश्मीर और जम्मू संभाग में अंतर है। वहां आतंकी मैदानी इलाकों में छिपे होते थे, घेराबंदी के बाद वे भाग नहीं पाते थे। रात होने पर हम पूरी रोशनी से घेरा बनाए रखते थे। लेकिन, जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी और पुंछ जैसे क्षेत्रों में घने जंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आतंकियों की सूचना पर हर जगह सुरक्षाबलों के वाहन नहीं पहुंच पाते, इसलिए जब भी इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिले, तब दिन में ऑपरेशन लांच करें। ऐसा सुरक्षा घेरा बनाएं, जिससे वे भाग न सकें और रात होने से पहले मारे जाएं। 

सेना के पूर्व बिग्रेडियर विजय सागर का कहना है कि आतंकियों द्वारा घने जंगल में गुफाओं का इस्तेमाल किया जाता है। ये आतंकी बहुत ही प्रशिक्षित हैं, जिन्हें जंगल में रहने की पूरी जानकारी है। इनको मारने के लिए सेना को अब हवाई हमले करने की जरूरत है। 

Trending Videos

घेरा वैसे ही, बताना मुश्किल कि आतंकी भाग गए या वहीं है 
बसंतगढ़ का इलाका काफी घने जंगल वाला है। आतंकियों की तलाश में जिस ताकत से ऑपरेशन शुरू किया था, उसी ताकत के साथ अब भी आतंकियों की तलाश की जा रही है। अभी बताना संभव नहीं है कि आतंकी भाग गए या वहीं हैं। भीमसेन टूटी, आईजी, जम्मू 

26 जून को मारा गया था आतंकीबता दें कि 26 जून को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें पाकिस्तानी आतंकी माैलवी मारा गया था, जो जैश का कमांडर बताया जा रहा है। आतंकी का शव बरामद किया गया था। इसके शव के पास एम 4 कारबाइन जैसे हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed