फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Elections 2024: Equations for Patna Assembly seat

J&K Elections 2024: पट्टन विस में चुनावी सरगर्मियां तेज, चतुष्कोणीय जंग में फंसी पीडीपी और नेकां

Mon, 30 Sep 2024 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

श्रीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर बढ़ते हुए 28 किलोमीटर आगे पुरानी इमारतों का एक पहाड़ी शहर नजर आता है।

विज्ञापन
J&K Elections 2024: Equations for Patna Assembly seat
Jammu Kashmir Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर बढ़ते हुए 28 किलोमीटर आगे पुरानी इमारतों का एक पहाड़ी शहर नजर आता है। यह है बारामुला जिले का पट्टन। इस विधानसभा सीट पर भी अन्य सीटों की तरह राजनीतिक गतिविधियां सड़क से ही दिखनी शुरू हो जाती हैं। बाजार में आगे बढ़ने पर लाल, हरे रंग की पार्टी की झंडियां दुकानों के आगे लटक रही हैं। ऐसा माना जाता है कि इस ऐतिहासिक शहर की स्थापना 9वीं शताब्दी ईस्वी में उत्पल राजवंश के अवंतीवर्मन के पुत्र व प्रसिद्ध हिंदू राजा शंकरवर्मन ने की थी। 

विज्ञापन


कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार शंकरवर्मन ने पट्टन नामक नगर बसाया था। प्राचीन काल में पट्टन ऊन, पशुधन और अनाज का व्यापार केंद्र था। आज भी यहां खेती प्रमुख धंधा है। शंकरवर्मन ने पट्टन शहर में शिव को समर्पित दो मंदिर बनवाये थे। उन्होंने अपनी पत्नी सुगंधा के नाम पर एक मंदिर का नाम सुगंधेसा रखा और दूसरे का नाम शंकरगौरीश्वर रखा। अब यहां एक आवासीय क्षेत्र है।
विज्ञापन


पट्टन विस क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियों का जोर और नारों का शोर है। इस बार यहां चतुष्कोणीय मुकाबले में चार पाटियों से प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। हालांकि 2014 और 2008 में पीडीपी का सीट पर कब्जा रहा है जबकि 2002 में नेशनल कांफ्रेंस ने बाजी मारी थी। इस बार पीडीपी से जावेद इकवाल गनेई, नेशनल कांफ्रेंस से जावेद रियाज, अपनी पार्टी से रियाज अहमद शेख और पैंथर्स पार्टी से अब्दुल अहाद मैदान में हैं। 2014 में पीडीपी से इमरान रजा अंसारी ने 21197 जबकि नेशनल कांफ्रेंस से सैयद महमूद अल मौसवी ने 11873 वोट लिए थे। वर्ष 2008 में पीडीपी के इफ्तिकार हुसैन अंसारी जीते। 2002 में नेशनल कांफ्रेंस से मौलवी इफ्तिकार हुसैन अंसारी जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि से होती आर्थिकी सुदृढ़
पट्टन के आसपास के क्षेत्र में किसान अपने खेतों में धान, गेहूं, मक्का के साथ-साथ सब्जियां उगाते हैं। इलाका सेब के लिए अधिक प्रसिद्ध है। दरअसल, पट्टन और इसके आसपास के क्षेत्र में सबसे स्वादिष्ट सेब पैदा होता है, जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के लिए बोरवेल भी खोदे गए हैं। इसके अलावा इलाका रेशम उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है।

क्षेत्र के मुद्दे

  • सड़कों का निर्माण
  • कृषि को बढ़ावा देना
  • लघु उद्योग लगाना
  • स्कूलों का निर्माण  

  • उम्मीदवार
    जावेद इकवाल गनेई (पीडीपी)
    जावेद रियाज (नेकां)
    रियाज अहमद शेख (अपनी पार्टी)
    अब्दुल अहाद (पैंथर्स पार्टी)
  • मतदाता
    103069
    पुरुष-51217
    महिलाएं-51850

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed