{"_id":"66daaee4ac5a0b14110c41bb","slug":"j-k-election-increased-security-in-assembly-elections-two-flying-teams-deployed-drugs-worth-rs-50-million-s-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: विधानसभा चुनाव में बढ़ी सुरक्षा, दो फ्लाइंग टीमें तैनात, पांच करोड़ की ड्रग्स जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: विधानसभा चुनाव में बढ़ी सुरक्षा, दो फ्लाइंग टीमें तैनात, पांच करोड़ की ड्रग्स जब्त
Fri, 06 Sep 2024 01:16 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
विधानसभा चुनावों में सुरक्षा और आचार संहिता की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर में दो फ्लाइंग टीमें हर आठ घंटे में तैनात रहेंगी। और अब तक पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स सहित छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा हलकों में फ्लाइंग टीमों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। अब एक वक्त पर दो टीमें काम करेंगी। आचार संहिता में अब तक पुलिस और प्रशासन की टीमों को बड़ी सफलता मिली है। टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स है।
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव और गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से अब प्रशासन ने निगरानी रखने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में हर आठ घंटे में एक शिफ्ट के लिए एक की जगह दो टीमें रखी गई हैं। इनमें एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अफसर और बाकी अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये टीमें अलग-अलग जगह पर जाकर वाहनों की जांच करेंगी। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेंगी। जम्मू के एडीसी शेर सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में एक वक्त पर एक टीम होती थी। इस बार एक वक्त पर दो टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अब तक इन फ्लाइंग टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जिसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स शामिल हैं। यह आंकड़ा सुरक्षा बलों की सजगता और चुनावी गड़बड़ी को रोकने के प्रयासों की पुष्टि करता है।