फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Delegation to meet Delimitation Commission team at Hotel Radisson Blu

जम्मू-कश्मीर: आठ जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू में परिसीमन आयोग की टीम से मिलेंगे प्रतिनिधिमंडल

Sun, 04 Jul 2021 10:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

सभी प्रमुख पार्टियों को मिल चुका न्यौता, इकजुट जम्मू नहीं करेगा आयोग से मुलाकात।

विज्ञापन
J&K: Delegation to meet Delimitation Commission team at Hotel Radisson Blu
परिसीमन आयोग - फोटो : चुनाव आयोग

विस्तार

परिसीमन आयोग के जम्मू दौरे के लिए तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। आठ जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू में दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल परिसीमन आयोग से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्रों पर अपना पक्ष रखेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, नेकां, पीडीपी, अपनी पार्टी, सीपीआई, पैंथर्स पार्टी को न्यौता दे दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं अन्य संगठन जिला उपायुक्त के माध्यम से आयोग से मिल सकते हैं। इसके लिए संगठनों को चार जुलाई को दोपहर 12 बजे तक अपना आग्रह जिला उपायुक्तों से करना था। वहीं, इकजुट जम्मू के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा का कहना है कि उनका संगठन आयोग से मुलाकात नहीं करेगा। उनका कहना है कि आयोग 2011 की जनगणना के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती की चेतावनी: अगर पीडीपी के किसी भी व्यक्ति के साथ कुछ हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जम्मू संभाग के साथ न्याय नहीं होगा। ऐसे में आयोग से मिलने का कोई लाभ होने वाला नहीं। छह से नौ जुलाई तक परिसीमन आयोग अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। इस दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी आयोग की टीम में शामिल रहेंगे।

छह-सात जुलाई को आयोग की टीम कश्मीर और आठ-नौ जुलाई को जम्मू संभाग का दौरा करेगी। छह जुलाई को श्रीनगर में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधिमंडलों से आयोग की टीम मुलाकात करेगी और आठ जुलाई को जम्मू में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed