{"_id":"a35b0d936dda1f7dcd186c1c3c7bc183","slug":"j-k-declares-seven-day-state-mourning-for-kalam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में सात दिन का राजकीय शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में सात दिन का राजकीय शोक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के शोक में राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। दो अगस्त तक कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी भवनों पर झंडा आधा झुका रहेगा। इस आशय का आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
उधर, सत्ताधारी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी अपना स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया। पार्टी प्रवक्ता वहीद पर्रा के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति कलाम की स्मृति में स्थापना दिवस समारोह नहीं मनाया गया। 16वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्यभर में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
1998 में कांग्रेस से अलग होकर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नई पार्टी का गठन किया था। ज्ञात हो कि कलाम के निधन पर पूरी रियासत में शोक की लहर है। विभिन्न संगठनों की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन