फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Cultural Academy council meeting

समाज और लोगों के बीच की खाई को पाटती है संस्कृति : महबूबा

Sat, 17 Dec 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 17 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
J&K Cultural Academy council meeting
कार्यक्रम में मौजूद महबूबा मुफ्ती व अन्य - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि संस्कृति समाज और लोगों के बीच की खाई को पुल की तरह भरती है। सांस्कृतिक गतिविधियां समाज, प्रांत तथा लोगों को करीब लाने में बेहतर भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि संस्कृति को प्रतिदिन होने वाली ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ जोड़ा जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक व समृद्ध संस्कृति और उसकी जड़ों को पहचान सके। वे जम्मू कश्मीर कल्चरल एकेडमी की जनरल कौंसिल बैठक में बोल रही थीं। यह बैठक 35 वर्षों बाद हुई है। इससे पहले 1981 में यह बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


एकेडमी की अध्यक्ष महबूबा ने कहा कि प्राचीन कला एवं संस्कृति के संरक्षण की जरूरत है। मांग और आपूर्ति के अनुसार आधुनिक स्तर पर इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सदियों पुरानी संस्कृति के माध्यम से जैसे कहानियां बताई जाती रही हैं उन्हें आधुनिक देने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य से जुड़ी सुखद संस्कृति को सहेजने तथा उसके प्रभावीशाली संरक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी लेखन, पेंटिंग, गायन, एक्टिंग तथा अन्य कला संबंधी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एकेडमी बेहतर प्लेटफार्म है। एकेडमी संस्कृति केंद्रों के तहत आधारभूत ढांचागत कार्यक्रमों पर काम कर रही है। इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर संस्कृति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल फार सूफी एंड फोक म्यूजिक भी पाइपलाइन में है।

​लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार का फैसला

J&K Cultural Academy council meeting
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डा. हसीब द्राबू व संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने बताया कि कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि संस्कृति को संरक्षित किया जा सके। बैठक में जानी मानी फिल्म कलाकार शबाना आजमी, फिल्म निर्माता विधू विनोद चोपड़ा, थियेटर निर्देशक एमके रैना, अभय रुस्तम सोपोरी, कलाकार फाउनसूक लद्दाखी मौजूद थे। 

बैठक में म्यूजिक, डांस व ड्रामा तथा पेंटिंग, मूर्तिकला एवं लघु पेंटिंग के प्रोत्साहन के लिए तीन-तीन वार्षिक पुरस्कार देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही रियासत की संस्कृति पर लघु फिल्म बनाने का निर्णय किया गया।

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये का लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार देने पर भी सहमति बनी। प्रो. चंपा शर्मा व अभय रुस्तम सोपोरी को केंद्रीय कमेटी तथा केडी मैनी को एकेडमी की वित्त कमेटी के लिए नामित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed