{"_id":"6103db6b8ebc3e092576fc9f","slug":"j-k-coach-appointment-process-under-khelo-india-intensified-sports-council-released-list-of-trainers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: खेलो इंडिया के तहत कोच नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, स्पोर्ट्स काउंसिल ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: खेलो इंडिया के तहत कोच नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, स्पोर्ट्स काउंसिल ने जारी की सूची
Fri, 30 Jul 2021 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 30 Jul 2021 05:07 PM IST
सार
यहां बने इन खेलों के सेंटर
श्रीगनर में बास्केटबॉल, पुंछ और राजोरी में बॉक्सिंग, गांदरबल में फुटबॉल और जूडो, बारामुला में हैंडबॉल, पुंछ, कठुआ, कुपवाड़ा में हॉकी, डोडा में कबड्डी, कुलगाम में कराटे, सांबा में कोर्फबॉल, बडगाम में पेनिक सिल्ट, बांदीपोरा में रबगी, उधमपुर रामनगर में टेबल टेनिस, रामबन और श्रीनगर में ताइक्वांडो, पुलवामा में थंगथा, शोपियां में वुशू, जम्मू में बैडमिंटन और वुशू।
विज्ञापन
खेलो इंडिया विंटर गैम्स, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया के तहत प्रदेश के सभी 20 जिलों में 22 कोच को नियुक्त किया जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर में दो-दो, जबकि अन्य सभी जिलों में एक-एक कोच की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काउंसिल ने इन कोच की सूची जारी कर उन्हें स्टेडियम सौंप दिए हैं, अब इन्हें काउंसिल से नियुक्ति पत्र मिलेगा। 16 विभिन्न खेलों में कोच नियुक्ति किए गए हैं। खेलो इंडिया के तहत हर जिले में सेंटर स्थापित किया गया है। यह सेंटर स्पोर्ट्स काउंसिल के इंडोर स्टेडियम में बनाए हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल ने कई दौर की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कोच को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इन सभी कोच का कार्यकाल एक वर्ष का है, लेकिन उसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। कोच के पास न्यूनतम 30 खिलाड़ी होने चाहिए। सभी चिन्हित कोच को 21 दिनों के अंदर अपने दस्तावेज की जांच कर नियुक्ति पत्र काउंसिल से हासिल करना होगा। जम्मू जिले में बैडमिंटन और वुशू का सेंटर स्थापित है।
विज्ञापन