फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K cm mufti mohammad sayeed at press conference

जानिए, जम्मू-कश्मीर के कितने नेता हैं जेलों में बंद

Tue, 28 Apr 2015 09:26 AM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
J&K cm mufti mohammad sayeed at press conference

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि प्रदेश और इसके बाहर जेलों में रियासत के एक दर्जन से भी कम राजनेता बंद हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘जेलों में ज्यादा राजनेता नहीं हैं।

विज्ञापन


आप यूं ही मामले को तूल दे रहे हैं। इनकी संख्या काफी कम है। एक दर्जन भी नहीं हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार के साझा न्यूनतम कार्यक्रम में यह तय किया गया था कि विभिन्न जेलों में बंद राजनेताओं की रिहाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल में आए भूकंप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल रियासत के दो लोगों की नेपाल में मौत होने की सूचना है। जिन परिवार के सदस्य लापता हैं, उनसे सरकार संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ईश्वर न करे ऐसा कुछ यहां हो'

J&K cm mufti mohammad sayeed at press conference

सरकार परिस्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए है। कश्मीर में उच्च स्तरीय भूकंप आने की आशंकाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर न करे ऐसा कुछ यहां हो। ऐसे अपशकुन की बातें न करें।

रियासत पहले ही बाढ़ जैसी आपदा को झेल चुकी है। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि पिछली सरकार ने 9000 करोड़ रुपये का घाटा छोड़ा है, जिससे पार पाना बड़ी चुनौती है।

इतना ही नहीं, किसी भी योजना को सही तरीके से लागू नहीं किया गया, लेकिन वह पिछली बातों पर नहीं जाना चाहते। यह उनके लिए बड़ी चुनौती है और इसे पूरे विश्वास के साथ हल करेंगे।

मुख्यमंत्री श्रीनगर में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग सुविधा के स्थल का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed