फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K CM MEHBOOBA MUFTI SUGGESTION TO MEDIA ON KASHMIR ISSUE

महबूबा ने मीडिया को दी नसीहत, आग में घी डालने से बेहतर कश्मीर को भारत के पास लाए

Sat, 16 Dec 2017 09:01 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 16 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
J&K CM MEHBOOBA MUFTI SUGGESTION TO MEDIA ON KASHMIR ISSUE
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'इंडिया आइडियाज कॉनक्लेव 2017' में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मीडिया आग में घी डालने की बजाय कश्मीरियों को भारत के और करीब लाने का काम करें।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि एक ओर मीडिया अलगाववादियों की आलोचना करती है और दूसरी ओर उन्हें जहर उगलने के लिए भी जगह प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानतीं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या यह टीआरपी (TRP) के चलते हो रहा है?, महबूबा ने कहा कि मीडिया को अपने विचार बदलकर कश्मीर को मौजूदा स्थिति से बाहर निकालनें में मदद करनी चाहिए ना कि आग में घी डालने का काम करना चाहिेए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ समूह जान बूझ के कश्मीर के ऐसे लोगों को चुनकर बुलाते है जो देश के खिलाफ बोल सकें और फिर उसकी वाहियात बातों को टीवी पर दिखाते हैं या फिर किसी से उसकी किसी अन्य व्यक्ति से बहस कराते हैं।


कश्मीर और अन्य देशवासी इन दोनों को लड़ते हुए देखते हैं। और दूसरे देशवासियों को लगता है कि देश के बारे में कश्मीरी बुरा बोल रहा है इसलिए कश्मीरी बुरे होते हैं और कश्मीरियों को ये लगता है कि यें व्यक्ति कश्मीर पर आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed