{"_id":"60b8c48312eb783f682e51d6","slug":"j-k-challan-presentation-day-will-be-fixed-for-every-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हर थाने के लिए चालान पेश करने का दिन होगा निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हर थाने के लिए चालान पेश करने का दिन होगा निर्धारित
Thu, 03 Jun 2021 05:31 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 03 Jun 2021 05:31 PM IST
सार
चालान पेश करने वाले दिन एक थाना 25 से 30 चालान एक साथ पेश कर सकेंगा।
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू की वजह से अदालतों में पेश होने वाले चालान भी लंबित पड़ गए हैं। थानों में कई मामलों की जांच पूरी होने के बाद चालान तैयार हैं। बस अब इनको पेश करना बाकी है। हालांकि अदालतों मे 25 जून तक छुट्टियां हैं, ऐसे में इसके बाद ही चालान पेश हो सकेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि चालान पेश करने के लिए अदालतों में हर एक थाने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया जा सकता है। हर एक थाने को एक निर्धारित दिन दिया जाएगा। जिसमें थानेदार अपने थाने के 25 से 30 चालान को एक साथ पेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वो शिकायत जिसे सभी ने सराहा: पीएम मोदी से अपील करने वाली छह साल की माहिरा ने कहा- अब मैं बहुत खुश हूं
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के 27 थानों में लगभग हर एक थाने में 20 से 30 चालान तैयार हैं। इसमें अधिकतर चालान नशा तस्करी, रोड एक्सीडेंट और पशु तस्करी के मामलों के हैं। मौजूदा समय में पुलिस को फिलहाल पकड़े गए अपराधियों की रिमांड ही अदालतों से मिल रही है, जबकि अन्य मामलों की जांच होने के बाद तैयार किए गए चालान पेश नहीं हुए हैं।