फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: CDS and Army Chief review situation on Line of Control and infiltration attempts

जम्मू-कश्मीर: सीडीएस और सेना अध्यक्ष ने नियंत्रण रेखा की स्थिति और घुसपैठ के प्रयासों की समीक्षा की

Thu, 15 Jul 2021 09:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 15 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

सी डी एस के इस दोरे को लेकर हवाई पटटी सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
J&K: CDS and Army Chief review situation on Line of Control and infiltration attempts
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में वीरवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सैन्य प्रमुख एम एम नरवणे एंव अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ पुंछ में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया। साथ ही पुंछ नगर स्थित सैन्य मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर नियंत्रण रेखा की स्थिति और सीमापार से होने वाले घुसपैठ के प्रयासों और भारतीय सैना की तरफ से नियंत्रण रेखा क्षेत्र में किए गए सुरक्षा उपायों का जायज लिया। पुंछ में करीब 40 मिनट बिताने के उपरान्त सीडीएस लौट गए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वीरवार दोपहर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, उतरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी के साथ सेना के दो हेलिकॉप्टरों से पुंछ स्थित सैन्य हवाई पटटी पर उतरे। जहां पर पुंछ बिग्रेड/93 इंफैन्ट्री ब्रिगेड के कमांडर पुनीत डोबल ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। जिसके उपरान्त वह नियंत्रण रेखा पर अग्रिम क्षेत्रों में पहुंचे और वहां से लौट कर पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


सी डी एस के इस दोरे को लेकर हवाई पटटी सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीडीएस का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब जिले के नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों की तरफ से घुसपैठ के मंसूबों को पालते हुए लांचिंग पैड पर आतंकियों की गतिविधियों को बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला किए जाने के बाद नियंत्रण रेखा और अंतराष्ट्रीय सीमा के आस पास लगातार ड्रोन भेजे जाने की घटनाए पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: जम्मूवासियों को मिलेगा रोपवे का तोहफा, प्रदेश में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का हुआ निर्माण


सीडीएस ने लिया एलओसी का जायजा
भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने वीरवार को नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों का दौरा कर ड्रोन से हथियारों की तस्करी व घुसपैठ रोकने की सेना की तैयारियों का जायाजा लिया। सीडीएस ने नियंत्रण रेखा के आस-पास पाक सीमा से लगने वाले इन संवेदनशील क्षेत्रोे में भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान जनरल रावत ने अपने दौरे के दौरान फील्ड कमांडरों के साथ परिचालन तैयारियों, सुरक्षा स्थिति और घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की। उन्होंने सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। जनरल बिपिन रावत ने सैनिकों के साथ संवाद किया, उनके उच्च मनोबल के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने सैनिकों से देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने कार्य में दृढ़ रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed