फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k cabinet ministers on their work

अपने-अपने काम पर लगे नए मंत्री

Fri, 13 Mar 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 13 Mar 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
j&k cabinet ministers on their work

रियासत की नई सरकार के मंत्रियों ने विभागीय कामकाज संभालने के बाद अब फील्ड में जाना शुरू कर दिया है। यहां जानिए नए मंत्री कहां-कहां जा रहे हैं।

विज्ञापन


सितली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया
पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन कुमार ने वीरवार को सितली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नगरोटा का दौरा कर इंटेक यूनिटों और वाटर टेस्टिंग लैब की कार्यशैली का जायजा लिया। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर जम्मू सुशील आइमा ने मंत्री को जानकारी दी कि प्लांट से रोजाना 19.6 मिलियन गैलन पीने का पानी शहर के विभिन्न हिस्सों जिसमें मांडा रिजरवायर, लोहार रिजरवायर, अप्पर रूप नगर से केरन और शहर के पुराने इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने इस अवसर पर संबंधित इंजीनियरों को निर्देश जारी किए कि बाढ़ के पानी से प्लांट की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उन्होंने लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नियमित आधार पर पानी की टेस्टिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने को कहा, ताकि पीने के पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई के एईई, जेई को अटैच किया
पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार ने कठुआ के जतवाल मोड़ की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीएचई मेकैनिकल सब डिवीजन हीरानगर के एईई गुरदीप सिंह बाली, जेई सुशील कुमार को चीफ इंजीनियर जम्मू के कार्यालय में अटैच करने के निर्देश जारी किए। कठुआ सब डिवीजन के एईई देवेंद्र पाल सिंह को अपनी ड्यूटी के अलावा हीरानगर सब डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार देखने को कहा गया है।

मंत्री ने नये प्लान की जानकारी भी जुटाई  
स्टेट फार हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट मंत्री मोहम्मद अशरफ ने वीरवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और जम्मू विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने नए मास्टर प्लान की जानकारी हासिल करने के बाद लोगों की जरूरत के बारे में पूछा और अब तक लोगों को बनाकर दिए घरों की जानकारी जुटाई।

मंत्री मोहम्मद अशरफ द्वारा ली गई बैठक में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के सचिव सतीश नेहरू, जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह सहित अन्य विंग के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने अधिकारियों से जेडीए कालोनियों के बारे में पूछा। लोगों की जरूरत के मुताबिक बनाए जा रहे नये प्रोजेक्ट की जानकारी ली।

इसके साथ ही मंत्री ने जम्मू शहर के आसपास इलाकों में मल्टी टायर पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स के बारे में जाना। बैठक को जारी रखते हुए जेडीए की जमीन पर हुए कब्जों, अतिक्रमण और कोर्ट के मामलों को देखा गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों को गंभीरता के साथ लेते हुए काम किया जाएगा।
 
मंत्री ने शापिंग कांप्लेक्स और मस्जिद का किया दौरा
हज, ओकाफ और हार्टीकल्चर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने वीरवार को रेजीडेंसी रोड स्थित शापिंग कांप्लेक्स और तालाब खटीका स्थित जामिया मस्जिद का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शापिंग कांप्लेक्स पर 23 करोड़ रुपये और मस्जिद पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


मंत्री ने शापिंग कांप्लेक्स की चौथी मंजिल का कार्य ओक ाफ विभाग के पास होने पर विभाग की सराहना की, जो कि प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड के तहत तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शापिंग कांप्लेक्स पर 23 करोड़ रुपये लागत आएगी। उन्होंने बताया कि बेसमेंट का कार्य प्रगति में है।

कार्य दो साल में मुकम्मल होगा। कांप्लेक्स में 12 शोरूम, ग्राउंड में पार्किंग लोट और पहली और दूसरी मंजिल पर दुकानें होंगी। इसके साथ ही मंत्री ने खटीका तालाब स्थित जामिया मस्जिद का दौरा किया। वहां उन्होंने 20 क रोड़ रुपये खर्च करके उसे पहले से ज्यादा विकसित करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed