फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K budget pass of Rs. 95 thousand crore, 20% more than last year

जम्मू कश्मीर का साढ़े 95 हजार करोड़ का बजट पास, पिछले वर्ष से 20 फीसदी अधिक है राशि

Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
J&K budget pass of Rs. 95 thousand crore, 20% more than last year
haseeb drabu - फोटो : Amar ujala

विधान सभा ने शनिवार को वर्ष 2018-19 के लिए 95666.97 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। यह पिछले वर्ष के 79472 करोड़ रुपये के बजट से 20 प्रतिशत अधिक है। इस संबंध में वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू की ओर से पेश जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2018 को ध्वनि मत से सदन पारित कर दिया था।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने 11 जनवरी को सदन में 2018-19 के लिए बजट पेश किया था, जिसमें 51244.72 करोड़ रुपये का राजस्व और 44422.24 करोड़ रुपये का पूंजी घटक शामिल था।
विज्ञापन

विनियोग विधेयक में राजकोषीय सुधारों का उल्लेख करते हुए द्राबू ने कहा कि विनियोग विधेयक के पारित होने के दो सप्ताह के भीतर वित्त एवं योजना, विकास व निगरानी विकास सभी प्रशासनिक विभागों को राजस्व व पूंजी दोनों बजट जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक विभाग अपने अधीनस्थ कार्यालयों को चार सप्ताह के भीतर धन जारी किए जाना सुनिश्चित करेगा। विफल रहने पर इन निधियों को उन डीडीओ को स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिन्हें प्रशासनिक विभागों द्वारा जारी किया गया था। योजना विकास एवं निगरानी विभाग अगले वित्त वर्ष में सभी योजना आवंटन के उचित वर्गीकरण को सुनिश्चित करेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से किसी भी ट्रेजरी से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। अगर इसके लिए राशि जारी नहीं की गई और अधिकारियों द्वारा पास किए गए खर्च और बिल को बीईएएमएस के माध्यम से प्राप्त किया नहीं गया है। बीईएएमएस को दरकिनार कर जारी किए गए और प्राप्त धन का भुगतान करने के लिए खजाना अधिकारी और पीएओ व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।


डॉ. द्राबू ने कहा कि पीएमडीपी परियोजनाओं के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं के राज्य हिस्सेदारी और उपयोगिता स्थानांतरण, भूमि मुआवजा आदि पर खर्च होने वाला व्यय, पिछली तिमाही के दौरान लैप्स होने वाली निधियों में सबसे पहले भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed