फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Boarder School: Army rejuvenates Tibba School, children will get IT education in border schools

J&K Boarder School: सेना ने किया टिब्बा स्कूल का कायाकल्प, सीमावर्ती स्कूलों में बच्चों को मिलेगी आईटी शिक्षा

Mon, 25 Nov 2024 06:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 25 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत जम्मू के टिब्बा बिहियान सरकारी प्राइमरी स्कूल को 2.5 लाख रुपये खर्च कर संवारा, अब बच्चों को आईटी शिक्षा और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
J&K Boarder School: Army rejuvenates Tibba School, children will get IT education in border schools
टिब्बा बिहियान स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित स्कूल में बच्चे अब इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) की पढ़ाई करेंगे। तारबंदी से पांच किलोमीटर पीछे सरकारी प्राइमरी स्कूल टिब्बा बिहियान की खस्ताहाल इमारत की तस्वीर को सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत बदला है।सेना की तरफ से किए गए सुधारों के बाद यह स्कूल अब निजी से कम नहीं है।

विज्ञापन


सेना ने यहां कंप्यूटर और एलईडी जैसी सुविधाएं दी हैं। कंप्यूटर अब सीमावर्ती बच्चों के लिए पहेली नहीं रहेगा। टिब्बा प्राइमरी स्कूल में 15 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। कम संख्या का कारण सुविधाओं का अभाव होना भी है। स्कूल की इमारत, क्लासरूम और शौचालय उचित रखरखाव नहीं होने से बदहाल हो चुके थे। यहां अभ्यास के लिए आए सैन्य अधिकारियों ने जब स्कूल की हालत देखी तो यहां दीवारों पर झाड़ियां उगी थीं। बाल वाटिका में मिड-डे-मील तैयार होता था। कमरे की दीवारों का रंग निकल चुका था।
विज्ञापन


2.50 लाख से किया स्कूल का कायाकल्प
हेडमास्टर दौलत सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत स्कूल के लिए मात्र 10 हजार रुपये का ही फंड मिलता है। इससे रखरखाव करना मुश्किल था। सेना की 78वीं मीडियम रेजिमेंट के अधिकारियों ने स्कूल की स्थिति को देखा तो उन्होंने भी उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत कायाकल्प किया। 2.50 लाख रुपये खर्च कर सुविधाएं दीं। इसका असर आगामी शैक्षणिक सत्र में नामांकन पर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने मुहैया करवाई ये सुविधाएंसात प्लास्टिक कुर्सियां, एक कंप्यूटर टेबल, दो ग्रीन बोर्ड, एक राष्ट्रीय ध्वज, 20 स्कूल बैग और पानी पीने के लिए बोतलें, 10 बच्चों के लिए कुर्सियां, एक कंप्यूटर सेट, एक वेब कैमरा, प्रिंटर, स्कैनर, स्पीकर, कंप्यूटर चेयर, स्मार्ट इंटरेक्टिव स्क्रीन।

सुरक्षा के लिए लाइट भी लगाई
प्राइमरी स्कूल में सुरक्षा दीवार नहीं है। इस कारण सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सेना ने एक एलईडी लाइट लगाई है। साथ ही एक वेब कैमरा लगाया है, ताकि रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed